उत्तर प्रदेश की 17 वर्षीय किशोरी के साथ सासामुसा रेलवे स्टेशन पर हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। सोमवार की मध्य रात्रि कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चंवर के समीप पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुष्कर्म के आरोपी पेटभरिया चंवर इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से एक देसी कट्टा, एक रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
17 वर्षीय किशोरी, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की निवासी है, अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने श्यामपुर आई थी। रविवार की रात इलाज के बाद वह सासामुसा रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां से उसे घर लौटना था। ट्रेन छूट जाने के कारण वह रात में स्टेशन पर रुक गई। इसी दौरान तीन दरिंदों ने उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि बेरहमी से उसकी पिटाई भी की। किशोरी के शरीर पर नाखून से नोंचने के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके कान और नाक से सोने के गहने भी लूट लिए।
घटना के बाद किशोरी को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया।
इलाके में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल और मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।



- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल