थाना दीदारगंज क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग कर वादी के लड़के को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक अदद पिस्टल भी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्री जगदीश यादव पुत्र लालता प्रसाद निवासी दरियापुर थाना दीदारगंज ने 25 अप्रैल 2025 को थाने में तहरीर दी थी कि दिनांक 24/25 अप्रैल की रात गांव में आयी बारात के दौरान करीब 1 बजे जयमाल के समय राकेश प्रजापति पुत्र रामलखन (निवासी बेलवाना थाना बरदह), अनिल राजभर पुत्र विनोद राजभर (निवासी महुजा नेवादा थाना बरदह), और अंकुश यादव पुत्र छोटेलाल यादव (निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज) ने अवैध असलहों से बारी-बारी फायरिंग शुरू कर दी थी। जब वादी के लड़के ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
इस मामले में थाना दीदारगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 102/25 धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह व हमराही टीम द्वारा अभियुक्त राकेश प्रजापति, अनिल राजभर और अंकुश यादव को भांदो मोड़ के पास से सुबह करीब 4:25 बजे एक अदद पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
- राकेश प्रजापति पुत्र रामलखन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी बेलवाना, थाना बरदह, आजमगढ़।
- अनिल राजभर पुत्र विनोद राजभर, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी महुजा नेवादा, थाना बरदह, आजमगढ़।
- अंकुश यादव पुत्र छोटेलाल यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी निकासीपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
बरामदगी के रूप में एक अदद पिस्टल पुलिस के कब्जे में आयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
- प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
- चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री रूपेश कुमार सिंह, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।


- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार