Sun. Sep 27th, 2026

यूपी में मौसम की कहर से 22 लोगों की गई जान, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक, आपदा प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा।

शेयर जरूर कीजिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य 4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य 4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आपदा में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और पशुहानि पर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता दिए जाने का निर्देश भी दिया। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार को कुल 22 जनहानि, 45 पशुहानि तथा 15 मकान क्षतिग्रस्त की घटनाएं हुई हैं। बिजली से फतेहपुर एवं आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात एवं सीतापुर में 2-2, गाजीपुर, गोण्डा, अमेठी, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में 1-1 तथा आंधी-तूफान से बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर एवं उन्नाव में 1-1 जनहानि हुई है।इसके अलावा आंधी-तूफान एवं बिजली गिरने से गाजीपुर में 17, चन्दौली में 6, बलिया में 5, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर एवं गोण्डा में 3-3, सुल्तानपुर में 2, अमेठी, कन्नौज व गोरखपुर में 1-1 तथा फतेहपुर में अग्निकांड में 3 पशुहानि हुई है। वहीं गाजीपुर, सुल्तानपुर एवं लखीमपुर खीरी में 2-2, बलिया, गोण्डा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ तथा मऊ में 1-1 मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। राज्य सरकार द्वारा बड़े दुधारू पशुहानि में 37,500 रुपये, छोटे दुधारू आदि पशु की हानि में 4,000 रुपये, बड़े गैर-दुधारू पशुहानि में 32,000 रुपये तथा छोटे गैर-दुधारू पशुहानि में 20,000 रुपये मुआवजा राशि दिए जाने का प्राविधान है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *