क्या है पूरा मामला:
दिनांक 04 अप्रैल 2025 को वादी हैदर अली पुत्र मोहम्मद रजाउद्दीन निवासी ग्राम आदमपुर थाना मुबारकपुर ने थाने पर तहरीर दी कि उनकी अमन मेडिकल स्टोर (असरफिया यूनिवर्सिटी से देवली रोड पर स्थित) की दुकान से दिनांक 18 मार्च 2025 की रात्रि में चोरी की घटना हुई। वादी के अनुसार अभियुक्तों 1- राशिद पुत्र शाहीद, 2- सलीम पुत्र इजहार (दोनों निवासी मिल्लतनगर), और 3- मुराद बख्स उर्फ चन्दन शेख पुत्र ताजुद्दीन (निवासी अमिलो) ने ताले की डुप्लीकेट चाभी बनवाकर दुकान खोलकर अंदर से नकदी, दीवाल घड़ी और बीपी मशीन चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 140/2024 धारा 305/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसे बाद में धारा 317(2) BNS में बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम ने दिनांक 05 अप्रैल 2025 को उ0नि0 कमला सिंह यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अमिलो स्थित मुफ्ती बदरेआलम के हाते से दो अभियुक्तों –
- राशिद पुत्र मोहम्मद शाहिद, निवासी मिल्लतनगर, थाना मुबारकपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष
- मुराद बख्स उर्फ चन्दन शेख पुत्र ताजुद्दीन, निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर –
को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामान:
- चोरी की नकदी ₹4920
- एक अदद बीपी मशीन
- एक अदद दीवाल घड़ी



- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार