Thu. Sep 24th, 2026

राज्यपाल से मिलें भाजपा नेता लालगंज में रोडवेज व पुरानी जेल की जमीन पर पार्किंग का उठाया मुद्दा

शेयर जरूर कीजिए.
Join Us

आज जनपद दौरे पर आयीं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन आनंदी बेन पटेल से आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाक़ात कर जनपद के विभिन्न विकास के मुद्दों पर सार्थक चर्चा किया जिसमें
लोकसभा लालगंज क्षेत्र के लालगंज बाईपास पर नए रोडवेज बस अड्डा बनवाने,
आजमगढ़ शहर में खाली पड़ी पुरानी जेल की जमीन पर भूखंड ट्रांसफर कर मल्टी स्टोरेज पार्किंग व बड़ा पार्क बनवाने व
फूलपुर में लाल मर्चा मंडी विकसित कराने सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया |
भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की कार्यकर्ताओ व जनता की मांग पर लालगंज में रोडवेज/बस अड्डा बनवाने, पुरानी जेल की जमीन का भूखंड ट्रांसफर पर यहाँ पर बड़ा पार्क, बहुमंजिला पार्किंग, मिनी मार्केट विकसित कराने तथा फूलपुर में लाल मिर्चा मंडी विकसित करने सम्बंधित सार्थक चर्चा किया गया,
इस अवसर पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, रमाकांत मिश्रा- क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ , ऋषिकांत राय निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज, माला द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उपस्थित रहें ||

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *