आज दिनांक 03 मार्च 2025 को थाना गम्भीरपुर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सेराज पुत्र मोहम्मद मुस्लीम (निवासी- रंजीत पट्टी, मोहम्मदपुर बाजार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़) को मुजफ्फरपुर इस्माइलगंज मोड़ के पास से सुबह करीब 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक विजय कुमार शुक्ल, उप-निरीक्षक रामधनी, कॉन्स्टेबल मिथलेश कुमार यादव और कॉन्स्टेबल अमित कुमार सरोज शामिल रहे।

- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण