आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस ने दो मामलों में वांछित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी के गहने, नगद रुपये और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
चोरी की घटनाएं
- आमना इंटरनेशनल स्कूल चोरी मामला
दिनांक 21-22 जुलाई 2024 की रात में अज्ञात चोरों ने थाना निजामाबाद क्षेत्र के आमना इंटरनेशनल स्कूल, चकिया हुसैनाबाद की ऑफिस का ताला तोड़कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरा सेटअप और ₹15,000 नकद चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दिनांक 23 जुलाई 2024 को मुकदमा संख्या 353/2024 धारा 305 BNS में दर्ज किया गया था। - बड़ागांव में घर में चोरी
दिनांक 25 फरवरी 2025 की रात में वादी अभिषेक गुप्ता की चाची के घर में अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर ₹5000-7000 नकद और गहने चोरी कर लिए थे। इस घटना के संबंध में मुकदमा संख्या 65/25 धारा 305, 331(4) BNS पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त:
- नासिर खान पुत्र अबू तालिब (निवासी ग्राम बारी खास, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़)
बरामद सामान:
- एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस
- चोरी के दो जोड़ी पाजेब (सफेद धातु)
- ₹2000 नगद
गिरफ्तारी का विवरण
- दिनांक 28 फरवरी 2025 को समय 01:25 बजे, उ.नि. अनिल कुमार सिंह व प्रशिक्षु उ.नि. शुभम त्रिपाठी मय हमराह द्वारा अभियुक्त को सरायभाऊ रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे:
- 65/25 – धारा 305, 331(4) BNS (थाना निजामाबाद)
- 353/24 – धारा 305, 331(4) BNS (थाना निजामाबाद)
- 67/25 – धारा 3/25 A. ACT (थाना निजामाबाद)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- अभियुक्त नासिर खान पर पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ.नि. अनिल कुमार सिंह
- उ.नि. शुभम त्रिपाठी
- हे.का. लच्छीराम
- का. संजीव कुमार शर्मा
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया है। थाना निजामाबाद पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अपनी बड़ी सफलता माना है।
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद