
Azamgarh:आज शहर के मध्य रैदोपुर स्थित टाइनी टोट्स स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल नितिन गौड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनिल गौड़, अशोक गौड़, पूनम गौड़, राजीव सिंह, राजेश्वर सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
इस साइंस एग्जीबिशन में बच्चों का आर्ट और क्राफ्ट के प्रति रुझान देखने लायक था। प्रदर्शनी में महाकुंभ, स्कूल की बिल्डिंग का मॉडल तैयार किया गया, जिसे सभी ने सराहा। इसके अलावा बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर स्पेस जोन बनाया, जिसमें सोलर सिस्टम, टाइप ऑफ फोर्स, फायर एस्टिगेज़र, सिस्मोग्राफ, ड्रोन, ज्वालामुखी, रोबोटिक कार, महिंद्रा थार रॉक्स जैसे कई अद्भुत मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों से उनके मॉडल के बारे में सवाल किए, जिनका बच्चों ने विस्तृत उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। गार्जियंस ने स्कूल की शिक्षा पद्धति, स्टाफ और मैनेजमेंट की जमकर सराहना की।
इस कार्यक्रम में टीचर आयशा, रजनी, अतुल, नाज़िया, अमृता, जया, अर्चना, शादिया, सरिता, कुंदन, अर्जुन समेत अन्य शिक्षकों की मेहनत को भी सराहा गया। प्रिंसिपल नितिन गौड़ ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें –
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई