आजमगढ़, 21 फरवरी 2025 – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5)” के तहत आज जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने जनपद के सभी थानों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा कानूनों समेत विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।


महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी–
मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने वाले विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:
वीमेन पावर लाइन: 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
सीएम हेल्पलाइन नंबर: 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098
वन स्टॉप सेंटर: 181
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102
एम्बुलेंस सेवा: 108
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
थानों में आयोजित की गई ‘पुलिस की पाठशाला’
अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में ‘पुलिस की पाठशाला’ और चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं और महिलाओं को स्वरक्षा, आत्मनिर्भरता और पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 के इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके सम्मान व सुरक्षा को बढ़ावा देना है।