आजमगढ़: शहर के हरबंशपुर में अरविंद ज्वेलर्स के भव्य शोरूम का उद्घाटन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व विधानसभा सदस्य राकेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता आर. पी. राय सर्वोदय ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम में सोने, चांदी, डायमंड ज्वेलरी के साथ-साथ बहुमूल्य रत्नों की विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसे महानगरों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, जहां डिजाइनर गहनों की खास रेंज उपलब्ध होगी।

शोरूम के प्रोपराइटर अरविंद सेठ ने बताया कि यहां बेची जाने वाली ज्वेलरी 100% शुद्धता की गारंटीके साथ यूआईडी युक्त होलोग्राम के प्रमाणन के साथ मिलेगी। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत मेकिंग चार्ज पर 10% की छूट, जबकि डायमंड ज्वेलरी पर 50% तक की छूट उपलब्ध कराई जा रही है।

शहरवासियों के लिए यह शोरूम न केवल एक शानदार खरीदारी अनुभव देगा, बल्कि विश्वसनीयता और किफायती दामों के साथ बेहतरीन ज्वेलरी उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और व्यापारी वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे।
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद