Fri. Sep 25th, 2026

वोल्टास के नए भाव शोरूम का भव्य उद्घाटन

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: voltas showroom near Azamgarh जिले के नरौली स्टैंड पर प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड वोल्टास के नए भाव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में रीजनल मैनेजर अजय कुमार दुबे, ब्रांच मैनेजर राज किशोर डिबरी और एरिया मैनेजर रवि राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने वोल्टास के नवीनतम उत्पादों और उनकी उन्नत तकनीक की सराहना की। उद्घाटन के दौरान रीजनल मैनेजर अजय कुमार दुबे ने कहा कि यह शोरूम ग्राहकों को किफायती और उन्नत तकनीक से युक्त इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा।

एरिया मैनेजर रवि सर ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय और उन्नत सुविधाओं वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी जीवनशैली को और अधिक आरामदायक बनाया जा सके। इस मौके पर कई ग्राहक और स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने वोल्टास के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।

Join Us

कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों को विशेष ऑफर्स और छूट की जानकारी दी गई, जिससे वे नए उत्पादों की खरीदारी में अधिक रुचि लें। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का संचार रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *