आजमगढ़: थाना गंभीरपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 फरवरी 2025 को उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार व उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने रसूलपुर गोसाई बाजार के पास हाईवे पर छापा मारकर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹18,250 नकद व 52 ताश के पत्ते भी बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और बरामदगी
- जमालुद्दीन (58 वर्ष), पुत्र स्व. सुकुरुल्ला, निवासी ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर, थाना गंभीरपुर। इनके पास से ₹2,300 (500 के 4 नोट, 100 के 3 नोट) बरामद हुए।
- इरशाद (45 वर्ष), पुत्र स्व. किताबुद्दीन, निवासी ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर, थाना गंभीरपुर। इनके पास से ₹3,150 (500 के 5 नोट, 100 के 6 नोट, 50 का 1 नोट) बरामद हुए।
- मोहम्मद इश्लाम (57 वर्ष), पुत्र स्व. मुस्ताक अहमद, निवासी ग्राम रसूलपुर दयद्रथयति, थाना गंभीरपुर। इनके पास से ₹1,000 (100 के 10 नोट) बरामद हुए।
- तरुण (53 वर्ष), पुत्र स्व. आद्या दूबे, निवासी ग्राम अहिरौली, थाना मेहनगर। इनके पास से ₹3,000 (200 के 8 नोट, 500 के 2 नोट, 100 के 4 नोट) बरामद हुए।
- मौके पर ताश के पत्तों के साथ-साथ फड़ से ₹8,200 नकद भी बरामद किए गए।
- पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना गंभीरपुर में मुकदमा संख्या 46/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जाएगी।
- थाना प्रभारी ने बताया कि जुए जैसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। यह समाज को दूषित करने वाले कार्य हैं, और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण