आजमगढ़ :प्रयागराज में आयोजित 25वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 में आजमगढ़ पुलिस के दो अधिकारियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर दूसरा स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा दोनों को 05-05 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष वर्ग) में एसपी सिटी आजमगढ़ के स्टेनो श्री संजीव पाण्डेय ने शानदार निशानेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सेवाओं में द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं, महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में महिला आरक्षी शिरीना बानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सेवाओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसएसपी हेमराज मीना ने दोनों विजेताओं को नकद पुरस्कार सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “इनकी यह उपलब्धि न केवल आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व की बात है, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।”




- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
