महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव के सिवान में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अरविंद यादव पुत्र रामचंदर यादव, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अरविंद यादव मुंबई में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल मोतीपुर आया हुआ था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास खेत में एक पेड़ से शव लटका देखा, जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या न मानते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अरविंद की हत्या कर शव को फांसी का रूप देने की साजिश रची गई है। घटनास्थल की परिस्थितियाँ भी संदिग्ध पाई गई हैं।
चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक की ससुराल महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद न तो किसी ससुराल पक्ष के सदस्य ने घटनास्थल पर पहुंचने की जहमत उठाई और न ही पुलिस को सूचना दी, जिससे मामला और भी संदेहास्पद बन गया है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और गंभीरता से जांच की जा रही है।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार