गोरखपुर, गगहा क्षेत्र। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना गगहा इलाके से सामने आई है। आज़मगढ़ जिले के खरिहानी गांव निवासी मनदीप यादव ने एकतरफा प्रेम में पागल होकर अपनी ही दो मौसेरी बहनों को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनदीप यादव अपनी मौसेरी बहन से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। वहीं लड़की उसे केवल एक भाई मानती थी। शिक्षित युवती M.Sc. पास है और एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। दूसरी ओर, आरोपी मनदीप बेरोजगार था और उसके व्यवहार को लेकर लंबे समय से संदेह जताया जा रहा था।
मनदीप और युवती के बीच रिश्तेदारी के चलते आपसी बातचीत होती थी, जिसे आरोपी ने प्रेम समझ लिया। जब लड़की की सगाई तय हुई, तो वह तनावग्रस्त हो गया और सगाई के दिन से ही धमकियां देने लगा।
बताया जा रहा है कि सगाई के अगले ही दिन वह गोरखपुर सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास पर जा पहुंचा। वहां पहले उसने युवती की छोटी बहन को गोली मारी, फिर अपनी प्रेम-पीड़ा की शिकार युवती को भी गोली मारी, और अंत में खुद को भी गोली मार ली।
इस दिल दहला देने वाले मामले की एक और पीड़ादायक पहलू यह है कि आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी धमकियों के बारे में पहले से जानकारी होने के बावजूद रिश्तेदारी की वजह से परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के परिजनों ने भरोसा दिलाया था कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा, लेकिन यह भरोसा अंततः एक त्रासदी में बदल गया।
“निम्मन के आधार” संस्था ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि ऐसे मामलों में रिश्तेदारी के नाम पर चुप्पी साधने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। मानसिक असंतुलन और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार