अयोध्या – रामनगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक युवती से शादी की और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के माध्यम से उनकी पहचान आरोपी युवक से कराई गई थी, जिसने खुद को हिंदू बताया था। कुछ समय बाद युवक ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बनाया। बाद में देवकाली मंदिर में शादी रचाई गई और दोनों रामनगर क्षेत्र में किराये पर रहने लगे।
शादी के कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने महिला को पूजा-पाठ से रोकना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि एक पुत्री के जन्म के बाद आरोपी ने खुद के मुस्लिम होने का खुलासा किया और धमकी दी कि यदि विरोध किया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। 28 अक्टूबर 2024 को बेटे के जन्म के बाद आरोपी ने उसका खतना कराने और पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की और फिर उसे छोड़कर परिचय कराने वाली महिला के साथ फरार हो गया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 7 अप्रैल को आरोपी ने पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास स्कूटी में कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की।सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
