Fri. Oct 2nd, 2026

आज़मगढ़: आराजीबाग में यू.एस. ऑक्सफोर्ड एकेडमी का उद्घाटन, शिक्षाविद् उमाशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

शेयर जरूर कीजिए.

आज़मगढ़ 19 फरवरी: शहर के मध्य स्थित आराजीबाग क्षेत्र में आज यू.एस. ऑक्सफोर्ड एकेडमी में प्रसिद्ध शिक्षाविद् उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित किया।

Join Us

उसी अवसर पर उनके स्मृतिशेष स्वरूप नए विद्यालय यू.एस. ऑक्सफोर्ड एकेडमी का उद्घाटन भी कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रकाशक श्रीमती प्रतिभा सिंह ने प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता तिवारी सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय शिक्षाविदों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इस आयोजन ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और दिवंगत शिक्षाविद् उमाशंकर सिंह की शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें –


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *