आज़मगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोतवाली थाने की पुलिस टीम द्वारा की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया में 20वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ परीक्षा के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर 11243222 और रोल नंबर 2608663 वाले अभ्यर्थी आशीष कुमार चौबे, पुत्र कन्हैया जी चौबे, निवासी ग्राम छोडहर, थाना बांसडीह, जनपद बलिया (उम्र 27 वर्ष) को संदिग्ध पाया ग
दौड़ परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में यह खुलासा हुआ कि अभ्यर्थी ने फॉर्म में अपनी जन्मतिथि 08.09.1995 दर्ज की थी, जबकि उसके दस्तावेज़ (मार्कशीट) में जन्मतिथि 08.09.1998 अंकित थी।
इस जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय, का0 नीरज कुमार, का0 अखिलेश कुशवाहा, और म0का0 अर्चना पाण्डेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थी से पूछताछ की। जांच के बाद अभियुक्त को 12 फरवरी 2025, समय 15:40 बजे हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त का विवरण:
- नाम: आशीष कुमार चौबे
- पिता का नाम: कन्हैया जी चौबे
- पता: ग्राम छोडहर, थाना बांसडीह, जनपद बलिया
- उम्र: 27 वर्ष
पंजीकृत अभियोग:
इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 83/24, धारा 318 (3)/338/336(2)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद