आजमगढ़: थाना जहानागंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक पूर्व घटना की विवेचना के दौरान की गई।
दिनांक 29 मार्च 2024 को थाना जहानागंज क्षेत्र के अस्पालपुर निवासी सुबास यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28/29 मार्च 2024 की रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान में सेंध लगाकर ₹15,000 चोरी कर लिए। इस शिकायत के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 0135/2024, धारा 457 व 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय निषाद द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान अभियुक्त सत्य प्रकाश चौहान पुत्र स्व. रामबृक्ष चौहान निवासी मित्तूपुर, थाना जहानागंज, का नाम सामने आया। 4 अप्रैल 2024 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे अभियुक्त सीता उर्फ सीताराम मुसहर पुत्र चनकू निवासी सरवा, थाना सरायलखंशी, जिला मऊ का नाम प्रकाश में लाया। आज दिनांक 13 फरवरी 2025 को उपनिरीक्षक अजय निषाद व उनकी टीम ने अभियुक्त सीताराम को सुहवल के पास से दोपहर 12:04 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
मुकदमा संख्या 0135/2024, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
थाना जहानागंज पुलिस की इस सफलता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस टीम की सक्रियता से यह सुनिश्चित हो रहा है कि कानून व्यवस्था बनी रहे।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार