आजमगढ़: थाना अहरौला पुलिस ने कुर्की के दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मा० न्यायालय द्वारा जारी वारण्टी के संबंध में पुलिस ने दविश दी और कुर्की के वारण्टी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
पहला अभियुक्त रामाश्रय पुत्र मदनलाल (उम्र 52 वर्ष), निवासी जगदीशपुर पाण्डेयपुरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ को फूलपुर बस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
दूसरा अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पुत्र अनिरूद्ध कुमार सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी नेवादा जलालपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को थाना अहरौला पुलिस टीम जिसमें हे0का0 सुरेन्द्र निषाद, का0 सुनील कुमार, का0 माजिद अंसारी, का0 विशाल सोनकर व उ0नि0 नितेश चौबे शामिल थे, ने कुर्की के वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला मु0नं0 6852/24 धारा 34 पी चलचित्र अधिनियम और NBW/82/83 सीआरपीसी थाना अहरौला के तहत दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- रामाश्रय पुत्र मदनलाल (उम्र 52 वर्ष), निवासी जगदीशपुर पाण्डेयपुरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- धीरेन्द्र सिंह पुत्र अनिरूद्ध कुमार सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी नेवादा जलालपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह भी पढ़ें –
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण