Azamgarh news:बिंद्राबाजार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

भीरपुर थाना क्षेत्र, रोहूआ मुस्तफाबाद:
Azamgarh News:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहूआ मुस्तफाबाद स्थित नंद पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उमरी श्री (गोमाडीह) गांव निवासी आशीष (23 वर्ष) पुत्र जियालाल और रविंद्र नाथ (35 वर्ष) पुत्र बनवारी के रूप में हुई है।

ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक गुरुवार रात बिंद्राबाजार स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। जब वे नंद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लेकिन बचाया नहीं जा सका
सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदपुर लेकर गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आशीष अपने परिवार के चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, रविंद्र नाथ दो भाइयों में सबसे छोटे थे। रविंद्र नाथ के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे अमन (13 वर्ष) और आर्यन (7 वर्ष), तथा दो बेटियां मुस्कान (11 वर्ष) और गौरी (9 वर्ष) हैं। बताया जा रहा है कि रविंद्र नाथ अपनी बीमार मां मेवाती देवी को देखने के लिए विदेश से 6 जनवरी को भारत आए थे।

थाने में शिकायत दर्ज
मृतक आशीष के बड़े भाई पंकज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। प्रशासन ने वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें

AzamgarhNews:हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में छः दिवसीय लोकगीत एवं ढोलक कार्यशाला का शुभारम्भ

Azamgarh News:हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में आज भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संघटक हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय द्वारा लोकगीत एवं ढोलक की छः दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लोकगीत का … Read more

Up News:समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

Up News:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में पहुंचकर सपा के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा के कई नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा, “हम समाजवादियों … Read more

Azamgarh News:निशुल्क डेंटल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

Azamgarh News:डेंटल कॉलेज इटौरा ने ‘ट्रॉस्टोपैंटिक दिवस के अवसर पर सरायमीर के अतिका मेमोरियल हॉस्पिटल में निशुल्क डेंटल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया। यह शिविर ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने दंत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डेंटल कॉलेज की प्राचार्य अरोड़ा दास … Read more

Azamgarh News:जनपद आजमगढ़ में 129 छात्र-छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के तहत किया गया प्रशिक्षित

Azamgarh News:भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम का द्वितीय चरण जनपद आजमगढ़ में जारी है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रक्रियाओं और कानून की गहन जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य और शुभारंभदिनांक 17 जनवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक … Read more