Fri. Sep 25th, 2026

आजमगढ़:SPEL कार्यक्रम के तहत 91 छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 91 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को कानून, आपराधिक प्रक्रिया, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में दिनांक 17 जनवरी 2025 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसके अंतर्गत स्नातक स्तर के छात्रों को 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें वे पुलिस थानों में जाकर विभिन्न गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

Join Us

द्वितीय चरण का आयोजन

कार्यक्रम के द्वितीय चरण के पंद्रहवें दिवस पर, 4 फरवरी 2025 को जनपद आजमगढ़ के 12 पुलिस थानों—कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, मुबारकपुर, जहानागंज, निजामाबाद, गंभीरपुर, देवगाँव, जीयनपुर, तहबरपुर और सरायमीर में विभिन्न कॉलेजों के 91 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम (6 दिवसीय पाठ्यक्रम) के तहत छात्रों को—

  1. पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों से संवाद, भौतिक संसाधनों एवं आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी।
  2. अभिज्ञ पुलिस कर्मियों द्वारा भर्ती संबंधी जानकारी।

का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनमें लोक कौशल को विकसित करना है। SPEL कार्यक्रम के माध्यम से छात्र न केवल पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को समझ रहे हैं बल्कि उनके सामाजिक और कानूनी ज्ञान में भी वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *