आजमगढ़, 4 फरवरी 2025 – स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत देवखरी, विकासखंड पल्हनी में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और दवा का छिड़काव करने का कार्य किया गया।
वर्तमान समय में संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह सफाई कर ग्राम पंचायत को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया।
इस विशेष सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महादेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और बीमारियों से बचाव सुनिश्चित करना है।



यह भी पढ़ें
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार