आजमगढ़ : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 82 छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

31 जनवरी 2025 को कार्यक्रम के द्वितीय चरण के बारहवें दिवस पर जनपद के 12 पुलिस थानों (कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, मुबारकपुर, जहानागंज, निजामाबाद, गंभीरपुर, देवगाँव, जीयनपुर, तहबरपुर एवं सरायमीर) में छात्रों को संबंधित पदाधिकारियों की देखरेख में गश्त, पिकेट ड्यूटी और अन्य पुलिस प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक और लोक कौशल को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
यह भी पढ़ें–
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण