Sun. Sep 13th, 2026

आजमगढ़:”ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत आजमगढ़ में 5716.7507 किग्रा मादक पदार्थों का नष्टिकरण

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5716.7507 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टिकरण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

Join Us

न्यायालय के आदेश पर हुआ विनष्टिकरण
जनपद के 23 थानों में दर्ज 152 मुकदमों से संबंधित गांजा, हीरोइन, स्मैक, डायजापाम सहित अन्य मादक पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5.18 करोड़ थी, का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा इन मादक पदार्थों को मानक के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भादो, माहुल, मार्टीनगंज थाना क्षेत्र, दीदारगंज स्थित उद्योग में संचालित इंसीनिरेटर/बॉयलर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विनष्टिकरण प्रक्रिया के दौरान मौजूद अधिकारी:

  1. श्री ओ.एच. सिद्दीकी – सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़
  2. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन
  3. अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

आजमगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *