Wed. Sep 16th, 2026

AzamgarhNews:क्षत्रिय वंशजों का मिलनसार भोज, संगठन और उत्थान पर हुआ मंथन

शेयर जरूर कीजिए.

AzamgarhNews:राजपूत सेवा संगठन के तत्वाधान में क्षत्रिय वंशज मिलनसार भोज कार्यक्रम का आयोजन सिंहासनी वाटिका, बालेस में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षत्रिय समाज के सभी रक्त बंधुओं को संगठित करना तथा उनके राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के विषय पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह (सिंहासनी वाटिका) ने की, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि अब हमें किसी की चापलूसी करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा समाज सदैव देश और समाज को दिशा देने का कार्य करता आया है, इसलिए हमें अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिए एकजुट रहना होगा।

कार्यक्रम के दौरान जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, वहीं सभी क्षत्रिय वंशजों ने खिचड़ी भोज का आनंद भी उठाया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Join Us

इस अवसर पर राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, निगम सिंह, बलवंत सिंह, अलंकार सिंह, सत्य सिंह, उमेश सिंह, पूनम सिंह, अरुणिमा सिंह, सतीश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, अजीत सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामजी सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह, नारायण सिंह, देवनाथ सिंह, वर्षम सिंह, चंदन सिंह, नीरज सिंह, आलोक सिंह, अभिनेतें सिंह, जीत नारायण सिंह, पवन सिंह, शशि प्रकाश सिंह, मुन्ना जितेन नारायण सिंह, शैलेश सिंह समेत पूरे पूर्वांचल से 1001 क्षत्रिय वंशजों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *