Azamgarh News:आजमगढ़: थाना महराजगंज पुलिस ने महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्र0नि0 राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में उ0नि0 अकीक अहमद और उनकी टीम द्वारा की गई।
मामले का विवरण:
दिनांक 03 दिसंबर 2024 को वादी रामदीन मौर्य निवासी ग्राम मेउड़िया ने थाना महराजगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षीगण राधेश्याम मौर्य, श्रीराम मौर्य, दिलीप मौर्य, संदीप मौर्य, रामकरन मौर्य और नागेंद्र उर्फ दिनेश मौर्य ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गई। इसके साथ ही आरोपियों ने उनकी बाउंड्री तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना महराजगंज में मु.अ.सं. 457/24 धारा 3(5), 109/115(2), 351(2), 352, 324(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
गिरफ्तारी का विवरण:
थाना महराजगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त रामकरन मौर्य (32 वर्ष) और दिलीप मौर्य (26 वर्ष) को उनके घर से सुबह 8:40 बजे गिरफ्तार किया।
अभियुक्त दिलीप मौर्य का आपराधिक इतिहास:
- मु.अ.सं. 457/24, धारा 3(5), 109/115(2), 351(2), 352, 324(4) बीएनएस
- मु.अ.सं. 453/24, धारा 352, 351(2), 324(4) बीएनएस
- मु.अ.सं. 323/22, धारा 147, 323, 504, 506, 352, 452 भादवि
- मु.अ.सं. 350/24, धारा 324(4), 351(2), 352 भादवि
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अकीक अहमद, का0 सत्येंद्र प्रजापति और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
थाना महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय जनता द्वारा सराहा गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें–
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण