Fri. Aug 28th, 2026

साइबर फ्रॉड पीड़ित को 30 हजार रुपये वापस, अतरौलिया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

शेयर जरूर कीजिए.

थाना अतरौलिया पुलिस की सक्रियता और साइबर हेल्प डेस्क की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत मिली है। पुलिस ने पीड़ित के खाते में 30,000 रुपये वापस कराए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द निवासी अर्जुन विश्वकर्मा ने दिनांक 10 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने गूगल पर ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल किया था। इसके बाद साइबर ठगों ने फर्जी तरीके से उनके बैंक खाते से 52,371 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर थाना अतरौलिया साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 अभिषेक यादव ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड कराई गई धनराशि में से न्यायालय के फंड रिलीज ऑर्डर के आधार पर 30,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।

मामले की जांच और प्रभावी पैरवी में कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

  1. प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
  2. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
  3. का0 कौशिक वर्मा, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *