Fri. Aug 28th, 2026

सरायमीर पुलिस ने मारपीट व लूट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.


जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर पुलिस ने मारपीट, लाठी-डण्डे से हमला करने एवं रुपये छीनने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष कुमार गौतम उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम लेडुआवर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी लालचन्द्र सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर निवासी ग्राम लेडुआवर बसालतगंज थाना सरायमीर ने दिनांक 18 मई 2026 को थाना सरायमीर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 17 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगणों ने उनके पुत्र वीरेन्द्र सोनकर के साथ गाली-गलौज, मारपीट, लाठी-डण्डे से हमला किया तथा उसे गर्म पानी के भगौने में डाल दिया। साथ ही 10 हजार रुपये छीनने एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 125/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान उ0नि0 बासुदेव साहनी मय हमराह द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर गवाहों से पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त आशीष उर्फ डिम्पल की संलिप्तता सामने आई, जबकि अन्य आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके आधार पर मुकदमे से धारा 3(5) एवं 309(4) बीएनएस को हटा दिया गया।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त इलाज कराकर ऑटो से घर लौट रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सिकरौर सहबरी-सरायमीर मार्ग पर चेकिंग के दौरान रात लगभग 11:20 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बासुदेव साहनी, हे0का0 गौतम यादव एवं रि0का0 मनीष यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *