Thu. Sep 24th, 2026

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना तहबरपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता द्वारा 22 मार्च 2026 को थाना तहबरपुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अखिलेश यादव निवासी ग्राम जमालपुर, थाना सिधारी ने उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। साथ ही विवाह का दबाव बनाने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 38/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए 23 मार्च 2026 को व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से सुबह लगभग 08:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव और का0 सत्यम सिंह शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *