Sun. Sep 27th, 2026

मऊ: घोसी विधानसभा के सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शेयर जरूर कीजिए.

मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे डॉ. सुजीत सिंह ने की। इस दुखद खबर से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के चलते डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन वे बच नहीं सके।

उपचुनाव में जीत से आए थे सुर्खियों में

हाल ही में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने अपनी सीट दोबारा जीतकर बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया था, जिसके बाद वे और अधिक सक्रिय राजनीति में नजर आए।

सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर

  • जन्म: मऊ जिले के दादनपुर अहरौली गांव में
  • शिक्षा: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए
  • मात्र 20 वर्ष की उम्र में छात्रसंघ अध्यक्ष बने
  • इसके बाद सक्रिय राजनीति में कदम
  • हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर सपा की ओर से प्रचार भी किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *