Sun. Sep 13th, 2026

आज़मगढ़ :कोतवाली पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश पिन्टू उर्फ अशोक के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आज़मगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और 25,000 रुपए के इनामिया शातिर बदमाश पिन्टू उर्फ अशोक के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभियुक्त पिन्टू उर्फ अशोक, निवासी भिटारी थाना लोहता, वाराणसी, पर वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज और आज़मगढ़ समेत कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस की वांछित सूची में लंबे समय से शामिल था।

दिनांक 19 नवंबर 2025 की रात लगभग 00:29 बजे कोतवाली पुलिस टीम मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 08 नवंबर को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई चैन-छिनैती का मुख्य आरोपी अवैध असलहे के साथ छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान मोहती घाट की तरफ से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा और फिसलकर गिर गया।

अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी और नियंत्रित फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

  • नाम: पिन्टू उर्फ अशोक
  • पिता: स्व. रामकिशुन
  • निवासी: ग्राम भिटारी, थाना लोहता, वाराणसी
  • उम्र: लगभग 25 वर्ष
  • इनाम: 25,000 रुपयेअभियुक्त पर प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी और आज़मगढ़ में 2015 से 2025 तक चोरी, लूट, छिनैती, 147-149, 332, 427, 436, गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस की धाराओं और शस्त्र अधिनियम में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।

कोतवाली आज़मगढ़ में उसके खिलाफ नवीनतम मामला —
मु0अ0सं0 583/2025, धारा 304(2)/317(2) BNS में दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 08 नवंबर को वृद्ध महिला से चैन छीनने की वारदात उसने अपने साथी विशाल उर्फ बाबू बीडी के साथ मिलकर की थी.

मौके से पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किया—

  • फर्जी/परिवर्तित नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल
  • एक तमंचा .315 बोर
  • दो खोखा कारतूस
  • छिनी गई सोने की चेन (थाना कोतवाली क्षेत्र में लूटी गई थी)

फोरेंसिक टीम ने तमंचा, कारतूस, खूनालुदा मिट्टी, फिंगरप्रिंट व हैंडस्वैब सहित सभी साक्ष्य एकत्र कर सील किए।

  • प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय
  • उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी
  • उ0नि0 यश सिंह पटेल
  • उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा
  • हे0का0 सर्वेश विक्रम
  • का0 मार्तण्ड कुमार
  • का0 रोहित शर्मा
  • का0 बसन्तलाल
  • का0 हीरालाल
  • का0 संदीप विश्वकर्मा (थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *