Wed. Sep 16th, 2026

सिधारी स्थित S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शेयर जरूर कीजिए.


सिधारी स्थित S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को चाचा नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्यप्रकाश तिवारी एवं निदेशक श्री शिवम तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा महापुरुषों के नाम पर आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बर्गर, चाट, पेस्ट्री, केक, चाऊमीन, पनीर टिक्का, पिज़्ज़ा, फ्राई राइस सहित रिंग गेम, जम्पिंग झूला और मिकी माउस जैसे मनोरंजक झूले बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रमुख आकर्षण बने रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों का आनंद उठाया।

Join Us

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक श्री सत्यप्रकाश तिवारी ने चाचा नेहरू के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेहरू जी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनके ही स्नेह के कारण उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सही परवरिश एवं बेहतर शिक्षा ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जनार्दन गौतम, संदीप गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं—साहब जां, राकेश यादव, विनय, प्रदीप, मुकेश, सागर, आकाश, रचित, सुनीता, सविता, शिवांशी, डीपी, मीना, नेहा, सोनाली, रिया, स्वेता, सुजाता, निशा आदि—ने बच्चों को उपहार भेंट कर उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *