Wed. Sep 30th, 2026

आजमगढ़: सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद–फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायमीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 02 नवम्बर 2025 की रात उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराहीगण क्षेत्र में देखभाल, वांछित अपराधियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए डेमरी मोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान मकदूमपुर की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम बताया —
आजम पुत्र तौव्वाब निवासी अरहनपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर
अबुसाद पुत्र मखन्चू निवासी ग्राम सिकरौर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

दोनों के झोलों की तलाशी में कुल 2300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही धारा 8/20 NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:

  • 2300 ग्राम अवैध गांजा
  • एक मोटरसाइकिल

पंजीकृत मुकदमा:
मु0अ0सं0 441/2025, धारा 8/20 NDPS Act, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

अभियुक्त अबुसाद पुत्र मखन्चू का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 15/2019, धारा 3/5A/8 गौ-हत्या निवारण अधिनियम व 307 भादवि, थाना धीना, जनपद चंदौली।
  • मु0अ0सं0 411/2025, धारा 8/20 NDPS Act, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी टीम:

  • उ0नि0 धीरज कुमार
  • हे0का0 सतीश कुमार सिंह
  • का0 सौरभ पाण्डेय
  • का0 शशिकान्त तिवारी
  • का0 अजीत तोमर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *