Thu. Oct 1st, 2026

थाना सिधारी पुलिस की कार्रवाई: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सिधारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक युगराज सिंह मय हमराह टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर एक महापुरुष (बाबा साहब) के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 458/2025, धारा 196 बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के बाद आज 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे, उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त बृजेश उर्फ विकास पुत्र कमला, निवासी ग्राम हलुवाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (उम्र 30 वर्ष) को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी टीम:

  • उ0नि0 युगराज सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *