Sun. Sep 13th, 2026

थाना जीयनपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड में गई ₹60,000 की राशि वापस कराई

शेयर जरूर कीजिए.
थाना जीयनपुर पुलिस को साइबर फ्रॉड धनवापसी अभियान में एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने धोखाधड़ी से निकाली गई ₹1,00,000 की राशि में से ₹60,000 आवेदक की पत्नी के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई है।

घटना के अनुसार, आवेदक मनोज कुमार जायसवाल पुत्र रामनिवास जायसवाल निवासी जामेतुलबनात, नगर पंचायत जीयनपुर ने साइबर पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 सितंबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी प्राप्त कर उनकी पत्नी साधना जायसवाल के बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से ₹1,00,000 की धोखाधड़ी की थी। यह शिकायत 3 अक्टूबर 2023 को शिकायत संख्या 33110230142091 पर दर्ज की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में, थानाध्यक्ष जीयनपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय, कांस्टेबल शहादत अंसारी और कांस्टेबल अजय पाठक ने साइबर जांच करते हुए सतत प्रयासों से ₹60,000 की राशि को होल्ड कराकर 17 अक्टूबर 2025 को आवेदक की पत्नी के खाते में वापस कराया।

धनराशि की वापसी से संतुष्ट होकर आवेदक मनोज कुमार जायसवाल ने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया और साइबर फ्रॉड पीड़ितों की मदद में पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

धनवापसी कराने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय, थाना जीयनपुर  
2. कांस्टेबल शहादत अंसारी, थाना जीयनपुर  
3. कांस्टेबल अजय पाठक, थाना जीयनपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *