Sun. Sep 13th, 2026

Azamgarh News:थाना कंधरापुर में नए प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

शेयर जरूर कीजिए.

Azamgarh News: दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को थाना कंधरापुर में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

नए प्रशासनिक भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। भवन के भूतल पर थाना प्रभारी कक्ष, हवालात, कार्यालय, पूछताछ कक्ष, आगंतुक कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ और मालखाना का निर्माण किया जाएगा। प्रथम तल पर मीटिंग हॉल, महिला विश्राम कक्ष और डायल 112 कंट्रोल कक्ष बनाए जाएंगे, जबकि द्वितीय तल पर बैरक, मनोरंजन कक्ष, किचन, डायनिंग हाल और उपनिरीक्षक कक्ष की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त भूतल पर सर्विस ब्लॉक सहित अन्य आवश्यक कक्ष भी शामिल रहेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य थाना कंधरापुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक प्रशासनिक ढांचे से सुसज्जित करना है, जिससे पुलिस कार्यों में दक्षता बढ़े और जनसंपर्क में सुधार हो सके

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *