थाना कन्धरापुर पुलिस की बड़ी सफलता — अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त शनि उपाध्याय गिरफ्तार, NDPS एक्ट में भी है हिस्ट्रीशीटर

शेयर जरूर कीजिए.
  
कन्धरापुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी तत्परता प्रदर्शित की है। दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह का0 रामशरन यादव, का0 अजीत कुमार यादव एवं चालक हे0का0 सुरेन्द्र शर्मा (सरकारी जीप संख्या UP 50AG 0364) के साथ विनावर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे।  

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कम्हेनपुर अण्डरपास से तबहरपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित रघुनाथ जनरल स्टोर की गुमटी के सामने खड़ा है, जिसके पास अवैध असलहा है और वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।  

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर दिनांक 16.10.2025, समय 01:12 AM पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:  
नाम: शनि उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय  
निवासी: ग्राम सेहदा, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़  

बरामदगी:  
1. 01 अदद नाजायज देशी तमंचा (.315 बोर)  
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर)  

पंजीकृत अभियोग:  
मु0अ0सं0 – 319/2025  
धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट  
थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़  

आपराधिक इतिहास:  
क्रम सं. | मु0अ0सं0 | धारा | थाना / जनपद  
1 | 319/2025 | 3/25 आर्म्स एक्ट | कन्धरापुर, आजमगढ़  
2 | 29/2021 | 8/20 NDPS Act | सिधारी, आजमगढ़  

गिरफ्तारी करने वाली टीम:  
1. उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय  
2. का0 रामशरन यादव  
3. का0 अजीत यादव  
4. हे0का0 सुरेन्द्र शर्मा  
थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़  

Leave a Comment