Sun. Sep 13th, 2026

आजमगढ़:अतरौलिया पुलिस की तत्परता: मस्जिद के मिनार पर लगाया गया सऊदी अरब का झंडा उतरवाया गया, मुकदमा दर्ज

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को थाना अतरौलिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कड़सरा स्थित नूरी मस्जिद के मिनार पर सऊदी अरब का झंडा लगाया गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जफर अय्यूब मय हमराह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां मस्जिद के मिनार पर सऊदी अरब का झंडा लहरा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही झंडा उतरवाया गया। जांच में पाया गया कि मस्जिद की देखरेख करने वाले नूर आलम पुत्र राजिद अहमद, निवासी ग्राम करसड़ा शिवदास का पुरा, थाना अतरौलिया द्वारा यह झंडा लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार, उक्त कार्य सामाजिक विद्वेषपूर्ण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से किया गया, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 314/2025, धारा 197(1)(B), 299, 353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *