Wed. Sep 16th, 2026

मेंहनाजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

शेयर जरूर कीजिए.


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए थाना मेंहनाजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री केशव ब्रह्म इंटर कॉलेज, गढ़ कौशिक में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया और विषम परिस्थितियों में उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात छात्राओं और पुलिस टीम द्वारा ग्राम गढ़ कौशिक में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की घटना को तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। यह प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में सुरक्षा व सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *