Sun. Sep 27th, 2026

आजमगढ़ में ‘सिन्दूरी लेडिज़ वियर’ शो-रूम का भव्य उद्घाटन

शेयर जरूर कीजिए.


जिले के हरबंश पुर में रविवार को महिलाओं की आधुनिक फैशन ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘सिन्दूरी लेडिज़ वियर’ का एक्सक्लूसिव शो-रूम बड़े धूमधाम के साथ शुरू किया गया। उद्घाटन समारोह में डी.आई.जी. रेंज आजमगढ़, सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर शो-रूम को जनपदवासियों को समर्पित किया।

भव्य समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। खास बात यह रही कि यह शो-रूम महिलाओं के लिए महानगरीय तर्ज पर ब्राण्डेड और डिज़ाइनर लेडिज़ वियर का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आया है। अब आजमगढ़ की महिलाएँ बड़े शहरों का रुख किए बिना ही आधुनिक परिधानों और नए ट्रेंड्स का आनंद उठा सकेंगी।

उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता राधेश्याम सिंह गुड्ड, सपा नेता शैलेन्द्र यादव, प्रेमू यादव, वेद पाण्डेय, श्याम यादव सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शो-रूम महिलाओं की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा और स्थानीय बाजार को नई पहचान देगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जताई और कहा कि आजमगढ़ में इस तरह का आधुनिक शो-रूम खुलना जिले की महिलाओं के लिए गौरव की बात है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *