Thu. Sep 24th, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0: आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

शेयर जरूर कीजिए.


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आजमगढ़ पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला और चौपाल लगाकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों की जानकारी विस्तार से साझा की गई।

साथ ही, महिला हिंसा या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए:

  • वीमेन पावर लाइन: 1090
  • पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • सीएम हेल्पलाइन नंबर: 1076
  • चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098
  • वन स्टॉप सेंटर: 181
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102
  • एम्बुलेंस सेवा: 108
  • जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क
  • राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग की संपर्क सेवाएं

मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *