Sun. Sep 13th, 2026

9 वी एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप वियतनाम में आजमगढ़ के आर्यवीर और अनुराग ने बढ़ाया जिले का मान पदक विजेता का हुआ भव्य स्वागत।

शेयर जरूर कीजिए.
 वियतनाम देश के हातिम शहर में विगत दिनों दिनांक 24-31 जुलाई को आयोजित 9 वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के तरफ से अनुराग कुमार 45- 50 किलो और आर्यवीर सिंह 50- 55 किलो में आजमगढ़ के होकर खिलाड़ी भाग लेने के लिए गए थे। जिसमें आर्यवीर सिंह खेलते हुए कांस्य पदक जीता और वही अनुराग कुमार कुछ ही अंतर से पदक चूक गए।अपने भार वर्ग में आर्यवीर सिंह में काँस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश के साथ आजमगढ़ का मान सम्मान बढ़ाया है, साथ ही इस चैंपियनशिप में आर्यवीर सिंह ने 50-55 किलो भार वर्ग में भाग लेकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

उक्त दोनों खिलाड़ियों का अपने गृह जनपद पहुंचने पर भंवरनाथ चौराहे पर रजनीश कुमार श्रीवास्तव चेयरपर्सन बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ( बाल कल्याण समिति) मयंक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी भाजपा अमन श्रीवास्तव जिला मंत्री भा जा यू मो सौरभ कन्नौजिया सैकड़ों साथियों द्वारा संयुक्त रूप से मला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर डोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया ।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *