Thu. Sep 24th, 2026

जनपद आजमगढ़ से 6 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में हुआ भावुक

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ पुलिस विभाग से आज कुल 06 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 02 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक एवं 03 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आजमगढ़ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:

  1. निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव – परिवहन विभाग, जनपद आजमगढ़
  2. निरीक्षक राकेश मिश्र – गोपनीय कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद आजमगढ़
  3. उप निरीक्षक नागेंद्र कुमार पांडेय – थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
  4. मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह – न्यायालय सुरक्षा, जनपद आजमगढ़
  5. मुख्य आरक्षी कालिंदर यादव – पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़
  6. मुख्य आरक्षी रमेश प्रसाद – पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़

विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जहां साथी कर्मचारियों ने अपने सहयोगियों को भावभीनी विदाई दी और उनके सेवा काल की सराहना की।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *