आजमगढ़ :आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी और महिला से छेड़खानी का है।
दिनांक 24 जुलाई 2025 को वादिनी द्वारा थाना जीयनपुर में तहरीर दी गई कि आरोपी रमेश चौधरी पुत्र स्व. सुख्खू चौधरी, निवासी राजा खाद्ववारा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, अक्सर उसके घर आया-जाया करता था। वादिनी के अनुसार, उसका पति केरल में काम करता है। एक दिन रमेश ने घर में घुसकर छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वादिनी ने आरोप लगाया कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे आरोपी ने उसे वीडियो कॉल किया और उसकी अर्धनग्न वीडियो की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 292/2025, धारा 352/351(3)/76 BNS तथा 67A IT ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 25 जुलाई 2025 को उपनिरीक्षक जाफर खान व हमराह पुलिस बल द्वारा आरोपी रमेश चौधरी (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी सुरैना, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को लाटघाट तिराहा, थाना जीयनपुर क्षेत्र से सुबह 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

  1. उपनिरीक्षक जाफर खान – थाना जीयनपुर
  2. कांस्टेबल सौरभ सिंह – थाना जीयनपुर
  3. पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एक सख्त संदेश गया है।
Join Us

Leave a Comment