Sun. Sep 13th, 2026

पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाला नूर आलम गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

शेयर जरूर कीजिए.


थाना जीयनपुर क्षेत्र के अन्जान शहीद गांव में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी नूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया है।
दिनांक 07 जुलाई 2025 को वादी शाह आलम पुत्र आजम निवासी अन्जान शहीद ने थाना जीयनपुर में लिखित तहरीर दी थी कि उसके भाई नूर आलम (उम्र करीब 40 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रोशन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी।

इस प्रकरण में थाना जीयनपुर पर मुकदमा संख्या 261/2025, धारा 103(1) BNS बनाम नूर आलम पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 08 जुलाई 2025 को सुबह करीब 06:05 बजे थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह व टीम द्वारा आरोपी नूर आलम को शहीद पार्क अन्जान शहीद के पास, नत्थुपुर गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर एक अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 A ACT की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: नूर आलम
  • पिता का नाम: आजम
  • निवासी: अन्जान शहीद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
  • उम्र: करीब 40 वर्ष

बरामदगी:

  • एक अदद हत्या में प्रयुक्त चाकू

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह
  2. उ0नि0 अजय यादव
  3. उ0नि0 पवन यादव
  4. हे0का0 राजेश कुमार
  5. का0 हरिकिशन मौर्य
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *