Wed. Sep 16th, 2026

आजमगढ़:अतरौलिया में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, हिस्सेदारी विवाद बना झगड़े की वजह

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
शेयर जरूर कीजिए.


आजमगढ़:जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सघनपट्टी गांव में जमीनी हिस्सेदारी के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बीते 5 जुलाई की रात करीब 8 बजे एक परिवार के तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी संजीव कुमार व उनकी पत्नी अनीता को जान से मारने की कोशिश की। घटना के संबंध में पीड़ित संजीव कुमार पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी सघनपट्टी की तहरीर पर थाना अतरौलिया में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने 6 जुलाई को संजीव की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 230/25 धारा 115(2)/352/351(2)/109(1) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नामजद अभियुक्तों में विकास कुमार (22 वर्ष), इन्द्रेश कुमार (25 वर्ष) और उनके पिता बृजभूषण (50 वर्ष) तीनों निवासी सघनपट्टी शामिल हैं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को सुबह 11:15 बजे उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उन्हें उनके अपराधों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  1. विकास कुमार पुत्र बृजभूषण (22 वर्ष)
  2. इन्द्रेश कुमार पुत्र बृजभूषण (25 वर्ष)
  3. बृजभूषण पुत्र स्व. श्यामलाल (50 वर्ष)
    तीनों निवासी – सघनपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  • उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार
  • हेड कांस्टेबल राममूरत यादव
  • कांस्टेबल धर्मेन्द्र गुप्ता

पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *