Sun. Sep 27th, 2026

अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त लट्ठा राजभर गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

थाना बिलरियागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त लट्ठा राजभर उर्फ सौतार राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जून 2025 को ग्राम बिन्दवल निवासी एक महिला ने थाना बिलरियागंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम बिन्दवल के ही लट्ठा राजभर पुत्र नन्दू राजभर ने रात्रि 8 बजे फोन पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए मु0अ0सं0 214/25 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, दिनांक 26 जून 2025 को उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह एवं उनकी टीम ने हारीपुर क्षेत्र से अभियुक्त लट्ठा राजभर को सुबह 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
लट्ठा राजभर उर्फ सौतार राजभर पुत्र नन्दू राजभर, निवासी ग्राम बिन्दवल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बिलरियागंज
  • उ0नि0 अक्षयदीप सिंह
  • का0 स्वातेश कुमार
  • का0 अतुल सिंह यादव

पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। थाना पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *