आजमगढ़: पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू और नकदी समेत गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त चोरी और अन्य संगीन धाराओं में पहले से वांछित था।
घटना का विवरण:
दिनांक 21 जून 2025 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बनारस सर्विस रोड पर अंडरपास पुलिया से पहले एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू और चोरी की गई नकदी बरामद हुई। समय करीब 3:43 बजे उसे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:
अर्जुन उर्फ टुनटुन ठठेरा पुत्र रमेश ठठेरा, निवासी कोइनहा बाजार, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण:
- एक अवैध चाकू – मु0अ0सं0 183/25, धारा 4/25 Arms Act
- ₹1200 नकद – मु0अ0सं0 164/2025, धारा 331(4), 305(A) BNS
- ₹1300 नकद व एक छोटा लोहे का सब्बल (चोरी का उपकरण) – मु0अ0सं0 169/25, धारा 331(4), 305 BNS
अभियुक्त पर दर्ज आपराधिक मुकदमे:
- मु0अ0सं0 164/2025 – धारा 331(4), 305(A), 317(2) BNS
- मु0अ0सं0 169/25 – धारा 331(4), 305, 317(2) BNS
- मु0अ0सं0 183/25 – धारा 4/25 Arms Act
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- व0उ0नि0 रमेश कुमार
- उ0नि0 जावेद अख्तर
- उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह
- उ0नि0 अमित कुमार पाल
- का0 आकाश गौड़
- का0 नितिन मिश्रा (थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़)
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.



- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना