आजमगढ़, 06 जून 2025
थाना मेहनाजपुर क्षेत्र के ग्राम बरवां में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अमित राजभर उर्फ गोलू की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।
घटना का विवरण:
पुलिस को दी गई तहरीर में वादी अरुण राजभर पुत्र कल्पनाथ राजभर, निवासी अहिरौली खिजिरपुर, थाना देवगांव ने बताया कि उसका भतीजा अमित राजभर उर्फ गोलू, ग्राम बरवां की एक युवती से मित्रता रखता था। परिजनों द्वारा कई बार मना करने के बावजूद वह 04 जून की रात युवती से मिलने उसके घर चला गया था, जहां पर 1-अवनीश पुत्र स्व. विजय राजभर, 2-मनीष पुत्र स्व. विजय राजभर, एवं 3-सुदामी देवी पत्नी स्व. विजय राजभर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
इस आधार पर थाना मेहनाजपुर में मु.अ.सं. 62/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का विवरण:
- 05 जून 2025: थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने आरोपी अवनीश और मनीष को ग्राम बरवां के मोड़ से उस समय गिरफ्तार किया जब वे कहीं भागने की फिराक में थे।
- 06 जून 2025: उपनिरीक्षक विक्रांत मिश्रा एवं महिला आरक्षी चंदा पाल के सहयोग से आरोपी सुदामी देवी को सुबह 7:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
- एक अदद चाकू, जो घटना में प्रयुक्त हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अवनीश राजभर पुत्र स्व. विजय राजभर
- मनीष राजभर पुत्र स्व. विजय राजभर
- सुदामी देवी पत्नी स्व. विजय राजभर
(तीनों निवासी ग्राम बरवां, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़)
- थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, थाना मेहनाजपुर मय हमराह
- उपनिरीक्षक विक्रान्त मिश्रा, थाना मेहनाजपुर मय हमराह
- महिला आरक्षी चंदा पाल
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी भी प्रगति पर है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार